धमतरी: जिले में पर्यटन को नई पहचान और नई ऊंचाई देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर अब गंगरेल, रुद्री डेम माडमसिल्ली और नरहरा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साफ दिखाई दे रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण इन पर्यटन स्थलों में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। जलाशयों की शांत लहरों, हरियाली से आच्छादित पहाड़ियों और मनोहारी प्राकृतिक वातावरण के बीच पर्यटक परिवार और मित्रों के साथ सुकून के पल बिताने के साथ ही कयाकिंग, वाटर स्पोर्ट्स और अन्य जलक्रीड़ाओं का रोमांच भी ले रहे हैं। सुरों का संगम गंगरेल जलाशय और रुद्री डेम पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां जलक्रीड़ा गतिविधियों के विस्तार से पर्यटन को नया आयाम मिला है। कयाकिंग सहित विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स के माध्यम से पर्यटक जल की लहरों पर रोमांच का अनुभव कर रहे हैं। वहीं जलाशय का विहंगम दृश्य, सूर्यास्त का मनोहारी नजारा और आसपास की हरियाली पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है। माडमसिल्ली और नरहरा भी प्राकृतिक पर्यटन एवं पारिवारिक मनोरंजन के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में उभर रहे हैं। ऐसे टली मौत जिला प्रशासन द्वारा पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षित पर्यटन को ध्यान में रखते हुए इन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। पर्यटकों के लिए पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित परिसर, बैठने के स्थान, गार्डन एवं हरित क्षेत्र, आवागमन की सुविधा तथा मनोरंजन के विभिन्न विकल्पों पर विशेष ध्यान दिया गया है। पर्यटन स्थलों को आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के साथ ही साफ-सफाई, पेयजल तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है। जलक्रीड़ा गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी प्रशासन का विशेष जोर है। शराब और बिना नंबर की स्कूटी के साथ दो गिरफ्तार कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। गंगरेल, रुद्री डेम,माडमसिल्ली और नरहरा जैसे प्राकृतिक स्थलों को सुविधायुक्त एवं आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि यहां आने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ सुरक्षित, स्वच्छ, सुव्यवस्थित और यादगार पर्यटन अनुभव मिले। जलक्रीड़ा एवं साहसिक गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान: मुख्यमंत्री साय गंगरेल , रुद्री और माडमसिल्ली की जलराशि तथा नरहरा की प्राकृतिक छटा इन दिनों पर्यटकों के कैमरों में भी खूब कैद हो रही है। परिवारों के लिए शांत वातावरण, युवाओं के लिए रोमांचक जलक्रीड़ा और प्रकृति प्रेमियों के लिए मनमोहक दृश्य—इन पर्यटन स्थलों पर मनोरंजन और प्रकृति का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। जिले में पर्यटन सुविधाओं के विकास से धमतरी अब केवल एक पड़ाव नहीं, बल्कि प्रकृति, रोमांच और सुकून का आकर्षक पर्यटन गंतव्य बनकर उभर रहा है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 30, 202600 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने बेटियों को दिया आगे बढ़ने का संदेश रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज शासकीय बालिका गृह, शंकर नगर रायपुर में बेटियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुना। इस अवसर पर मंत्री राजवाड़े ने बेटियों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके सपनों, उत्साह और आत्मविश्वास को करीब से जाना। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बेटियों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुनना उनके लिए बेहद आत्मीय और सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में बेटियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि हर बेटी को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आगे बढ़ने के समान अवसर और अपने सपनों को पूरा करने का अधिकार मिले, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि सुशासन सरकार बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा, विकास और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि शासकीय बालिका गृह में रहने वाली बेटियों के सपनों को उड़ान देने के लिए उन्हें बेहतर वातावरण, आवश्यक सुविधाएं और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। बेटियों में आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाना महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
Big breakingAugust 30, 2026नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय
ChhattisgarhAugust 30, 2026गंगरेल, रुद्री डेम, माडमसिल्ली और नरहरा में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब
Big breakingAugust 30, 2026CG CRIME : लिफ्ट लेने के लिए स्कूटी सवारों को रोकना पड़ा भारी, विवाद के बाद युवक को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत








