बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नीलमड़गु की ओर सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के प्लांटेड 16 बीयर बॉटल आईईडी और एक 5 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया।

बीडीडी टीम ने डिमाइनिंग करते हुए सभी आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। जब्त सामग्री में रस्सी, फ्लेक्सिबल वायर, मल्टीमीटर, आयरन सोल्डरिंग रॉड, वायर कटर, एम-सील, पेंसिल बैटरी (1.5V AAA), डीसी मोटर, माओवादी वर्दी, मैगजीन पाउच, दवाइयां, माओवादी साहित्य और पाम्फलेट शामिल हैं।

सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि माओवादी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा
Author Profile
Latest entries
Big breakingMay 24, 2026बिलासपुर को मिली हाईटेक मोबाइल फोरेंसिक वेन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और दिग्गज नेताओं ने दिखाई हरी झंडी
Big breakingMay 24, 2026बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव बंसल
Big breakingMay 24, 2026छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री साय से सौजन्य मुलाकात की
ChhattisgarhMay 24, 2026वित्तमंत्री ओपी चौधरी का जशपुर आगडीह हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत
