दुर्ग: भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी20 क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 50 लाख रुपए सट्टा-पट्टी ,लैपटॉप, एलईडी टीवी, 4 मोबाइल, डीवीआर सहित कुल 2.70 लाख रुपए से ज्यादा का सामान जब्त किया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी , असरफ नगर तकियापारा में एक मकान में भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा लगवाया जा रहा है। इस पर संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारकर असरफ नगर दुर्ग निवासी सोहेल अहमद खान उर्फ मामू (35 वर्ष) और रूआबांधा कुंदरापारा वार्ड 4 निवासी संतोष कुमार गोंड़ (38 वर्ष) को पकड़ लिया। जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने फरार आरोपी का नाम साहिल उर्फ सोनू निवासी असरफ नगर दुर्ग बताया है, जिसकी तलाश जारी है।
आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की।
Author Profile
Latest entries
Big breakingApril 13, 2026जिले के अंतिम छोर तक मिल रहा लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ
Big breakingApril 13, 2026नेलांगुर में हर घर पहुंचा नल जल, दूर हुई पेयजल समस्या
Big breakingApril 13, 2026फर्जी e-चालान से ठगी का खतरा, रायपुर पुलिस ने की सतर्क रहने की अपील
Big breakingApril 13, 2026CG Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की मार: 42°C तक पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट….
