सरगुजा। अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर शांतिपारा के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाजपा नेता को टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे फंसने पर करीब 20 मीटर तक घसीटते चले गए। गंभीर अवस्था में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बतौली के ग्राम पोकसरी निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष शिवमंगल दास (50) शुक्रवार दोपहर बाद किसी काम से बतौली आए थे। वे रात करीब 9.30 बजे अपने बाइक से वापस घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे-43 पर शांतिपारा के पास अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जब वे सड़क पर बाइक सहित गिरे तो ट्रक ने करीब 20 मीटर तक घसीट लिया।
ड्राइवर फरार
हादसे में शिवमंगल दास गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर अंदरूनी चोटों की वजह से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे के तत्काल बाद ट्रक का चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे ट्रक का नंबर नोट नहीं कर सके। बतौली पुलिस ने मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMay 23, 2026छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक
Big breakingMay 23, 2026कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, पैसों का लेन-देन और पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह
Big breakingMay 23, 2026नहर किनारे मिली युवक की लाश : पास में पड़ी थी ये चीज, हत्या या फिर
Big breakingMay 23, 2026आसमान से बरस रही आग : भीषण गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दुनिया के 50 गर्म शहरों में छत्तीसगढ़ के चार शहर भी, जानिये कौन ये चार शहर
