रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सद्दू स्कूल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 15 वर्षीय नाबालिग बालक की जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने पैदल जा रहे मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि 15 साल के बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक टैंकर समेत मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे से पहले एक अज्ञात बाइक सवार दिखाई दे रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक सवार ने किसी वजह से नाबालिग को टैंकर की ओर धक्का दिया, जिसके बाद वह सीधे भारी वाहन के नीचे आ गया। हालांकि पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद वही अज्ञात बाइक सवार सबसे पहले मासूम के शव के पास पहुंचा, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मृतक बालक सद्दू के LIG सेक्टर-01 का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और बेलगाम रफ्तार पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार पानी टैंकर और आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 14, 2026weather update: मानसून पर लगा ब्रेक, छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बारिश के आसार नहीं, जानिए कब होगी वापसी
Big breakingJuly 14, 2026CG BREAKING : छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति
Big breakingJuly 14, 2026शेख समी उर रहमान ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया
Big breakingJuly 14, 2026विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छाप: प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति
