00 प्रमुख सचिव बोरा ने हितग्राही मुन्नीबाई को सौंपी आवास की चाबी
रायपुर। प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बुधवार को लोरमी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत अचानकमार के ग्राम शिवलखार पहुंचकर पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राही परिवार से मुलाकात की और हितग्राही मुन्नीबाई को नए पक्के आवास की चाबी सौंपकर योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख सचिव ने हितग्राही परिवार से आत्मीय संवाद करते हुए शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से विशेष रूप से जनजातीय एवं दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले पात्र परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जाए।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 15, 2026लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
Big breakingJuly 15, 2026सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त
Big breakingJuly 15, 2026CG : बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुए 13 अपचारी, दूसरी बार सुरक्षा में बड़ी चूक
Big breakingJuly 15, 2026CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
