ऐश्वर्या राय ने पीएम मोदी के छुए पैर, जमकर की तारीफ, देखें तस्वीरें…

Spread the love

आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में दिवंगत आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान स्टेज पर ऐश्वर्या राय ने पीएम मोदी के पैर छुकर आशीर्वाद लिया। अपने अभिभाषण में भी बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी से कहा, कि वो हमेशा उनके प्रेरणादायक और प्रभावशाली बातों को सुनने के लिए उत्सुक रहती हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में दिवंगत आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सत्य साईं बाबा के पवित्र श्राइन और महासमाधि पर जाकर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में रोड शो भी किया। श्री सत्य साईं बाबा के महासमाधि पर श्रद्धासुमन के दौरान पीएम मोदी के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे।

Author Profile

News Today India