बम्हनीडीह,शिवनंदनपुर और सहसपुर लोहारा में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर जताया आभार
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश के स्थानीय निकाय उपचुनावों और अध्यक्ष पदों पर मिली शानदार जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए जनता और कर्मठ कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। देव ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और हमारी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। जनता ने एक बार फिर विकास और सुशासन को चुना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा मेंअध्यक्ष पद पर भाजपा की प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा ने 762 वोटों के बड़े अंतर से एकतरफा और शानदार जीत दर्ज की है। इसी प्रकार सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर नगर पंचायत में भी जनता ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए अध्यक्ष पद पर रितेश जायसवाल को 362 वोटों के अंतर से विजयी बनाया है। देव ने कहा कि बम्हनीडीह, सहसपुर लोहारा और शिवनंदनपुर नगर पंचायत में मिली यह जीत दर्शाती है कि जमीनी स्तर पर जनता कांग्रेस के खोखले वादों को पूरी तरह समझ चुकी है और विकास के लिए केवल भाजपा पर भरोसा कर रही है। इस चुनाव में दिन-रात मेहनत करने वाले प्रत्येक देवतुल्य कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। भाजपा जनता के इस विश्वास का मान रखेगी और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 26, 2026न जुर्माना सुधारा, न चेतावनी… बार-बार शराब पीकर ड्राइविंग करने वाले युवक पर कोर्ट का अनोखा फैसला
ChhattisgarhJuly 26, 2026NFR Sports Quota Recruitment 2026: खिलाड़ियों के लिए रेलवे में सुनहरा मौका, NFR स्पोर्ट्स कोटा 2026-27 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
ChhattisgarhJuly 26, 2026CG Weather Today: वीकेंड प्लान पर फिर सकता है पानी, रायपुर सहित कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
ChhattisgarhJuly 26, 2026BREAKING: छत्तीसगढ़ के IAS सौरभ कुमार को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, बने संयुक्त सचिव
