रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) द्वारा राज्य के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में सीजीएमएससी के विभिन्न गोदामों में 400 से अधिक प्रकार की दवाइयाँ उपलब्ध हैं, जिनका स्वास्थ्य संस्थानों की मांग के अनुसार नियमित रूप से वितरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त लगभग 150 अन्य दवाओं के लिए क्रय आदेश जारी किए जा चुके हैं तथा उनकी आपूर्ति विभिन्न चरणों में प्रगति पर है। इन दवाओं की प्राप्ति के साथ राज्य में दवा उपलब्धता और अधिक सुदृढ़ होगी।
सीजीएमएससी से मिली जानकारी के अनुसार सामान्य रोगों एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उपयोग होने वाली अनेक महत्वपूर्ण दवाएँ वर्तमान में गोदामों में उपलब्ध हैं। इनमें उच्च रक्तचाप (बी पी) के उपचार हेतु एम्लोडिपिन, एनालाप्रिल एवं टेल्मिसार्टन,(डायबिटीज) मधुमेह के लिए ग्लाइमिप्राइड एवं इंसुलिन,बुखार एवं दर्द के लिए पैरासिटामोल 500 मि.ग्रा. टैबलेट, पैरासिटामोल 650 मि.ग्रा. टैबलेट तथा पैरासिटामोल आईवी इंजेक्शन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही दर्द निवारक डाइक्लोफेनाक सोडियम इंजेक्शन,संक्रमण के उपचार हेतु एमोक्सिसिलिन, एमोक्सिसिलिन + क्लैवुलैनिक एसिड (375 एवं 625 मि.ग्रा.), सेफिक्सिम टैबलेट आईपी 200 मि.ग्रा., मेट्रोनिडाजोल इंजेक्शन तथा अन्य एंटीबायोटिक्स भी उपलब्ध हैं।
इसी प्रकार डिहाइड्रेशन एवं आपातकालीन उपचार के लिए डीएनएस, डेक्सट्रोज 5′ इंजेक्शन, ओआरएस सैशे, पेट संबंधी समस्याओं के उपचार हेतु ओमेप्राजोल कैप्सूल, पैंटोप्राजोल इंजेक्शन एवं डाइसाइक्लोमाइन टैबलेट, एलर्जी के लिए सेट्रिजिन टैबलेट तथा कृमि संक्रमण के उपचार हेतु एल्बेंडाजोल टैबलेट जैसी आवश्यक दवाएँ भी उपलब्ध हैं। ट्रामा केयर से संबंधित दवाओं में जीवन रक्षक एंटीरेबिस, एंटीस्नेक, एसिटाइल कॉलिन, अमिकासिन, हाइयर एंटीबायोटिक, हेमोफिलिक फैक्टर्स, समस्त प्रकार की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सीजीएमएससी द्वारा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। मलेरिया, डायरिया, वायरल बुखार, श्वसन संक्रमण एवं अन्य मौसमी बीमारियों के उपचार में उपयोग होने वाली दवाओं प्राइमैक्वीन, क्वीनिन सल्फेट आदि का पर्याप्त भंडारण किया गया है। मलेरिया रोधी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक वर्तमान में उपलब्ध है तथा अतिरिक्त मात्रा में कई दवाओं की आपूर्ति भी शीघ्र प्राप्त होने वाली है। इसके अतिरिक्त कंज्यूमेबल सर्जिकल सामग्रियों की बात की जाये तो सिरिंज, नीडल, गॉज, कॉटन, ऑपरेशन थिएटर में आवश्यक सामग्रियां, ग्लव्स, इंस्ट्रूमेंट, आकस्मिक चोटों के उपचार हेतु सभी वेयरहाउसों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
राज्य में स्वास्थ्य संस्थाओं (पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल, शहरी स्वास्थ्य केंद्र) के स्तर पर न्यूनतम आवश्यक दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीजीएमएससी एवं स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों द्वारा लगभग 100 महत्वपूर्ण जीवनरक्षक एवं अत्यावश्यक दवाओं की पहचान की जा रही है। इस विशेष पहल के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन प्रमुख दवाओं का पर्याप्त स्टॉक राज्य के सभी सीजीएमएससी गोदामों में हर समय उपलब्ध रहे, ताकि किसी भी परिस्थिति में स्वास्थ्य संस्थानों को दवाओं की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सी जी एम एस सी, आईटी आधारित नवाचारों और डैशबोर्ड मॉनिटरिंग प्रणाली पर गहन पड़ताल करके सुधारों एवं अन्य आवश्यक कार्य पर सतत जुड़ा हुआ है
स्वास्थ्य संस्थानों से प्राप्त मांग के अनुसार दवाओं की नियमित आपूर्ति की जा रही है तथा दवा उपलब्धता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए खरीद एवं आपूर्ति संबंधी कार्यवाही निरंतर जारी है। आमजनमानस को भ्रामक, स्वास्थ्य सेवाओं की छवि खराब करने एवं अपूर्ण जानकारी समेत फैलने वाली अनर्गल खबरों से सचेत रहकर सीजीएमएससी के पब्लिक पोर्टल में दवाओं की स्वयं अवलोकन करने की अपेक्षा की जाती है, जिससे वास्तविक जरूरत मंदों को समय पर सही स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो सके । राज्य की स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण एवं नि:शुल्क उपचार हेतु आवश्यक दवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 21, 2026ड्रोन दीदी अभियान से कृषि क्षेत्र में तकनीक और मातृशक्ति का होगा सशक्त संगम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Big breakingJune 21, 2026अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में उमड़ा जनसैलाब, CM विष्णुदेव साय ने हजारों लोगों संग किया योग
Big breakingJune 21, 2026रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल डेका, विधायक और कलेक्टर ने किया योग
Big breakingJune 21, 2026Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit Today : राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, कांग्रेस जिलाध्यक्षों के साथ करेंगे चर्चा
