रायपुर। गर्मियों के सीजन में हर कोई अपने दोस्तों और परिजनों के साथ घूमने जाने का प्लान बनाता है। लेकिन अगर आप भी कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले इस खबर को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि रेलवे ने एक बार फिर 8 मेमू-डेमू ट्रेनों को रद्द किया है। इस फैसले के चलते अब रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
दरअसल, नागपुर मंडल के रसमड़ा स्टेशन पर अधोसंरचना विकास से जुड़ा काम किया जाएगा। यहां मालगोदाम लाइन को जोड़ने के लिए विशेष ब्लॉक लिया जाएगा। इसी के तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग से जुड़े तकनीकी कार्य किए जाएंगे। जिसके चलते 10 से 12 जून तक 8 मेमू-डेमू ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है। इसी के साथ ही दो पैसेंजर ट्रेनें गंतव्य से पहले दुर्ग स्टेशन पर समाप्त होंगी।
10 से 12 जून के बीच निम्न रूटों पर चलने वाली मेमू और डेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं डोंगरगढ़ से बिलासपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दुर्ग स्टेशन से शुरू होगी। वहीं रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस जांचने की अपील की है ताकी परेशानियों से बचा जा सके।
ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
रायपुर – डोंगरगढ़
डोंगरगढ़ – रायपुर
डोंगरगढ़ – गोंदिया
गोंदिया – डोंगरगढ़
इतवारी – गोंदिया
गोंदिया – इतवारी
इतवारी – बालाघाट
बालाघाट – इतवारी
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 16, 2026भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से हड़कंप, स्किड-स्टियर लोडर की चपेट में मजदूर की मौत
Big breakingSeptember 16, 2026CG Govt Job : सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इन पदों पर बाहरी अभ्यर्थी नहीं कर सकेंगे आवेदन……
Big breakingSeptember 16, 2026CG GST Raid: दो जिलों के 6 व्यापारियों के ठिकानों पर GST की रेड, बावा होटल पर 60 लाख की पेनाल्टी
Big breakingSeptember 16, 2026Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन सुस्त रहेगा मानसून, कई शहरों में बढ़ा तापमान








