बालोद। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां गांव में 8 वर्षीय बालिका से कोटवार ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय आरोपी कोतवाल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मासूम बालिका अपनी सहेली के साथ गांव में खेल रही थी। इसी दौरान गांव के कोतवाल ने दोनों बच्चियों को अपने पास बुलाया। आरोपी ने पहले बालिका को चॉकलेट लेने के लिए दुकान भेजा। जब वह वापस लौटी तो उसने उसकी सहेली को किसी सामान के बहाने दुकान भेज दिया।
आरोप है कि सहेली के वहां से जाने के बाद आरोपी ने बालिका को टीवी दिखाने का झांसा दिया और अपने घर ले गया। घर के अंदर आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची ने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद डौंडीलोहारा थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 11, 2026कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क बनेगी
Big breakingJune 11, 2026किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने तहसीलदार और पुलिस पर लगाए ये आरोप
Big breakingJune 11, 2026CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड में लाखों की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Big breakingJune 11, 2026ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026-27 का समापन
