रायपुर डेस्क। G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के बड़े नेताओं के सामने एक बड़ा संदेश दिया। उन्होंने साफ कहा कि आज दुनिया की सबसे बड़ी समस्या संसाधनों की कमी नहीं, बल्कि भरोसे की कमी है।
फ्रांस में आयोजित सम्मेलन के दौरान PM मोदी ने समुद्री सुरक्षा, वैश्विक शांति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर चिंता जताई। उन्होंने हाल ही में जहाज पर हुए हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों का भी जिक्र किया और कहा कि नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। खासकर होर्मुज क्षेत्र में अस्थिरता के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार और सप्लाई चेन प्रभावित हुई है
सम्मेलन में एक और खास बात यह रही कि करीब 16 महीने बाद PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक ही मंच पर नजर आए। इस दौरान मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से भी व्यापार, निवेश और ऊर्जा जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
PM मोदी ने कहा कि मजबूत वैश्विक साझेदारी की नींव भरोसा है और भारत संतुलित, समावेशी और टिकाऊ विकास के लिए लगातार काम कर रहा है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALJune 23, 2026कुणाल शाह होंगे व्हाट्सएप के नए CEO, विल कैथकार्ट छोड़ेंगे जिम्मेदारी
Big breakingJune 23, 2026डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि….
Big breakingJune 23, 2026टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप
Big breakingJune 23, 2026सुशासन तिहार से बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा का संबल, 1062 हितग्राहियों की वृद्धावस्था पेंशन हुई स्वीकृत…
