IPL 2027 में ‘सिक्सर किंग’ युवराज सिंह की हो सकती है बड़ी वापसी

Spread the love

दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में नई भूमिका में नजर आ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली कैपिटल्स) उन्हें आईपीएल 2027 से अपने सपोर्ट स्टाफ में शामिल करने की तैयारी कर रही है। अगर यह डील फाइनल होती है, तो यह युवराज के कोचिंग करियर का पहला बड़ा और हाई-प्रोफाइल असाइनमेंट होगा।

दिल्ली कैपिटल्स में बड़े बदलाव की तैयारी

दिल्ली कैपिटल्स लंबे समय से IPL ट्रॉफी की तलाश में है, लेकिन अब तक टीम खिताब नहीं जीत सकी है। ऐसे में फ्रेंचाइजी अपने सपोर्ट स्टाफ और मैनेजमेंट में बड़े बदलाव पर विचार कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले दो वर्षों तक टीम का संचालन JSW समूह के हाथों में रहेगा और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को फिर से डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी दी जा सकती है। गांगुली और युवराज की जोड़ी टीम के लिए नया अध्याय लिख सकती है।

युवा खिलाड़ियों के मेंटर रह चुके हैं युवराज

हालांकि युवराज सिंह ने अब तक किसी IPL टीम के लिए आधिकारिक कोचिंग भूमिका नहीं निभाई है, लेकिन वे लंबे समय से युवा खिलाड़ियों के मेंटर रहे हैं।

भारतीय खिलाड़ियों जैसे अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और प्रभसिमरन सिंह कई बार उनके मार्गदर्शन को अपने करियर का अहम हिस्सा बता चुके हैं। युवराज न सिर्फ तकनीक पर काम करते हैं, बल्कि खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती पर भी खास ध्यान देते हैं।

कोचिंग स्टाइल बनाती है खास

युवराज सिंह की कोचिंग शैली उन्हें अन्य पूर्व खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

वे मैदान पर घंटों खिलाड़ियों के साथ काम करते हैं, नेट्स में बल्लेबाजों की तकनीक सुधारते हैं और मैच प्रेशर से निपटने की ट्रेनिंग देते हैं। यही कारण है कि युवा खिलाड़ी उनके साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं।

IPL करियर और अनुभव

युवराज सिंह ने अपने IPL करियर में 132 मैच खेले हैं और 2750 रन बनाए हैं, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं।

उनका स्ट्राइक रेट 129.71 रहा है। वे भारत की 2007 T20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स और युवराज सिंह की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर यह साझेदारी होती है, तो IPL 2027 में युवराज सिंह को एक नए और प्रभावशाली रोल में देखना क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ी खबर होगी।

Author Profile

newstodayindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *