NEET UG 2026 का री-एग्जाम कल, छत्तीसगढ़ के 20 हजार छात्र होंगे शामिल, राज्य के 19 शहरों में बनाए गए 127 परीक्षा केंद्र

Spread the love

रायपुर।राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) के री-एग्जाम का आयोजन कल किया जाएगा। परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्यभर के करीब 20 हजार छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके लिए 19 प्रमुख शहरों में कुल 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है तथा अभ्यर्थियों के प्रवेश और दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

बता दें कि, राजधानी रायपुर में सबसे अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यहां 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा और सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त स्टाफ की भी तैनाती की गई है। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होगी और अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां हजारों अभ्यर्थी मेडिकल प्रवेश की इस महत्वपूर्ण परीक्षा में अपना भविष्य आजमाएंगे। परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह के साथ-साथ विशेष तैयारी का माहौल देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Author Profile

newstodayindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *