नई दिल्ली। उत्तर भारत के राज्यों में एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ने वाली है। पिछले सप्ताह तक उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहे मानसून पर ब्रेक लगने के साथ ही मैदानी इलाके का मौसम फिर से गर्म होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ और वर्षा में कमी के चलते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
अगले एक सप्ताह तक बारिश की स्थिति नहीं बनने वाली है। इसके चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ का तापमान फिर चढ़ने लगेगा, जो मानसून के दोबारा सक्रिय होने के बाद ही गिरेगा
भारत मौसम विभाग (आइएमडी) का मानना है कि 11 जून तक उत्तर से लेकर मध्य एवं पूर्वी भारत का मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। गर्मी बढ़ जाएगी। 12 जून से मानसून फिर तेजी से आगे बढ़ना शुरू करेगा और जल्द ही बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पहुंच जाएगा।
Author Profile
Latest entries
NATIONALAugust 13, 2025ED ने 248 करोड़ रुपये के रोहतास प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आठ ठिकानों पर छापे मारे
NATIONALAugust 13, 2025Delhi पुलिस ने कुत्तों को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का विरोध कर रही महिला कार्यकर्ता पर हमला,देखे वीडियो…
Big breakingAugust 13, 2025BIG BREAKING: SBI के ATM में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ नुकसान
CrimeAugust 13, 2025Rourkela: बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, दस्तावेज बरामद