अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से प्लेसमेंट के नाम पर तीन युवतियों को चेन्नई ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जशपुर में तीन माह की सिलाई ट्रेनिंग कराने के बाद युवतियों को रोजगार दिलाने का झांसा देकर तमिलनाडु के कांचीपुरम (चेन्नई) ले जाया गया, जहां वे अब फंस गई हैं।
जानकारी के अनुसार, तीनों युवतियां सीतापुर क्षेत्र के भरतपुर, बेलजोरा और बिनई गांव की रहने वाली हैं। परिजनों का आरोप है कि दो युवतियों और एक युवक ने नौकरी का भरोसा दिलाकर उन्हें अपने साथ ले गए थे। अब जब युवतियां घर लौटना चाहती हैं तो उनसे 10-10 हजार रुपये की मांग की जा रही है।
वहीं चेन्नई में फंसी युवतियों ने मोबाइल के जरिए सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक ने पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने युवतियों को सुरक्षित वापस लाने का आश्वासन भी दिया है।
इधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और युवतियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि रोजगार के नाम पर उन्हें किन परिस्थितियों में चेन्नई ले जाया गया और इसमें किन लोगों की भूमिका रही। फिलहाल यह मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALJune 23, 2026Aaj Ka Panchang 23 June 2026: आज महेश नवमी पर बन रहा है रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
NATIONALJune 23, 2026Aaj Ka Rashifal : आज 23 जून को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल
Big breakingJune 22, 2026मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
ChhattisgarhJune 22, 2026महिला आयोग की सुनवाई में कई मामलों का हुआ निराकरण
