बिहार चुनाव में जीत के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे मंत्री नितिन नबीन, सीएम साय से की मुलाकात

रायपुर : बिहार चुनाव में जीत के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री नितिन नबीन आज राजधानी रायपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। वही मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत किया और शॉल व नंदी के प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बताया जा रहा है, कि इस मुलाकात में दोनों राज्यों के बीच विकास कार्यों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर विधायक किरण देव और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह भी मौजूद रहे। दोनों राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को आगे बढ़ाने के इरादे से हुई यह मुलाकात भविष्य में विकास के नए अवसरों की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।