रायपुर । प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता साथियों एवं आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा डबल इंजन सरकार द्वारा जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर संवेदनशीलता के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है।प्रदेश भाजपा कार्यालय में संचालित सहयोग केंद्र संगठन और सरकार के बीच प्रभावी समन्वय का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। जनदर्शन के माध्यम से जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, वहीं आम नागरिकों को भी शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने और समाधान प्राप्त करने का सहज अवसर मिल रहा है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 18, 2026Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट…!!
Big breakingAugust 18, 2026ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के हुए तबादले, SP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट……
Big breakingAugust 18, 2026CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी, एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल……
Big breakingAugust 18, 2026‘रेशम से रोशन जशपुर’ की शुरुआत, टसर उत्पादन में प्रदेश में जिला अव्वल
