CG ACCIDENT: यात्री बस और कार की भीषण टक्कर, चालक की मौके पर मौत

Spread the love

कोंडागांव. कोंडागांव जिले में रविवार की सुबह यात्री बस और कार के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया. जगदलपुर से रायपुर जा रही कांकेर रोडवेज की बस तेज रफ्तार यात्री बस ने कोंडागांव से गीदम जा रही कार को घोड़ा गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे जंगल की ओर जा घुसी.

ग्रामीणों ने यात्रियों को निकाला बाहर

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस काफी तेज गति से चल रही थी. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया.

 

Author Profile

newstodayindia