मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में ड्रोन हमलों का सिलसिला तेज होता जा रहा है। शनिवार तड़के यूक्रेन की ओर से किए गए बड़े ड्रोन हमले में रूस के तांबोव क्षेत्र के कोटोव्स्क शहर में एक लॉजिस्टिक्स सेंटर को नुकसान पहुंचा। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हुए हैं। तांबोव के गवर्नर येवगेनी पेर्विशोव ने बताया कि, हमला ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज के वेयरहाउस पर हुआ। मृतक सभी कर्मचारी नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, हमले के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया और आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
रूसी प्रशासन ने दावा किया कि, उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने 28 यूक्रेनी ड्रोन को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले नष्ट कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि यदि सभी ड्रोन सफल होते तो नुकसान और अधिक बड़ा हो सकता था। इसके अलावा मॉस्को क्षेत्र के नोगिंस्क शहर में भी ड्रोन मलबे के कारण एक तेल डिपो में आग लग गई। घटना में दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षा कारणों से पास के अस्पताल को कुछ समय के लिए खाली कराया गया। रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से जारी युद्ध में अब ड्रोन हमले दोनों देशों की रणनीति का अहम हिस्सा बन चुके हैं। हाल के समय में ऐसे हमलों की संख्या लगातार बढ़ी है, जिससे तनाव और बढ़ गया है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 8, 2026को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
Big breakingSeptember 8, 2026हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन
Big breakingSeptember 8, 2026लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..
Big breakingSeptember 8, 2026पीएम श्री स्कूल तिल्दा का स्टूडेंट स्टोर बना मिसाल, मंत्री वर्मा ने बच्चों की उद्यमिता व हुनर को सराहा








