रायपुर। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने जन्मदिवस को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ खास बनाया। कवर्धा मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान-2026 में उन्होंने पौधारोपण कर लोगों से प्रकृति संरक्षण में भागीदारी की अपील की। इस दौरान हजारों लोगों ने हिस्सा लेकर फलदार और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ पौधे रोपे। डिप्टी सीएम ने कहा कि, कवर्धा का निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज केवल एक इमारत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा की बड़ी धरोहर है।
उन्होंने जानकारी दी कि, मेडिकल कॉलेज इसी शैक्षणिक सत्र से 50 सीटों के साथ शुरू करने की तैयारी है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी मजबूती मिलेगी। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि, पौधारोपण केवल पर्यावरण बचाने का अभियान नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने हरीतिमा टीम और सभी संगठनों की सराहना करते हुए कहा कि, जनभागीदारी से ही हरित और विकसित भविष्य का निर्माण संभव है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य को तय समय में पूरा करने का भी निर्देश दिया।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhJuly 20, 2026गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingJuly 20, 2026विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Big breakingJuly 20, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की नींव – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
Big breakingJuly 20, 2026छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति, पर्यटन मंडल की 38 वीं संचालक मंडल बैठक में बनी रणनीति
