सूरजपुर। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उत्तर छत्तीसगए़ सूरजपुर जिले के गोबरी नदी पर बना रपटा पुल टूट गया, इससे दो दर्जन से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। डबरीपारा, बासापारा, शिवप्रसाद नगर सहित दर्जनों गांव, जो नेशनल हाइवे-43 से जुड़े हैं, उनका संपर्क प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल एक महीने पहले ही बना था। बता दें,छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट पर नजर डालें तो, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 307.2 मिमी बारिश
छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय है। 1 जून से 18 जुलाई तक प्रदेश में औसतन 307.2 मिमी बारिश हो चुकी है। यह पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत बारिश (375.4 मिमी) का 81.8% है। शनिवार को प्रदेश में औसतन 17.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।
जलाशय का हिस्सा बहा, 125 लोग सुरक्षित निकाले गए
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा स्थित कर्रा नाला जलाशय का एक हिस्सा भी तेज बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन ने एहतियातन 125 लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाया है। वहीं बिलासपुर में लगातार बारिश से नेशनल हाईवे-49 पर कई फीट तक पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित रहा।
48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और उत्तरी झारखंड के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन, सक्रिय मानसून ट्रफ और अन्य मौसमी सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। लोगों को नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 21, 2026CG : साय सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो मंत्रियों के निजी स्टाफ में नई नियुक्तियां
NATIONALJuly 21, 2026यूक्रेन में मालवाहक जहाज पर मिसाइल हमला, 4 भारतीय नाविकों की मौत; भारत ने रूसी राजनयिक को किया तलब
Big breakingJuly 21, 2026संसद मानसून सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार, नीट पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन
Big breakingJuly 21, 2026स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी राहत: डेंगू वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’ को भारत में मिली मंजूरी
