रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में असम के वैष्णव एवं सत्रिया (शास्त्रीय नृत्य) कलाकारों ने सौजन्य भेंट की। इन कलाकारों ने स्पीक मैके संस्था के माध्यम से राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में प्रस्तुत की जा रही असम की शास्त्रीय एवं वैष्णव सांस्कृतिक परंपरा की गतिविधियों की जानकारी दी। भेंट के दौरान कलाकारों ने छत्तीसगढ़ और असम के बीच दर्शन कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में परस्पर सहयोग एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा की। उन्होंने पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में असम के महान संत एवं समाज सुधारक एवं एकशरण वैष्णव परंपरा के प्रवर्तक श्रीमंत शंकरदेव के नाम पर स्थापित शोधपीठ के माध्यम से संयुक्त रूप से विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियो को बढ़ावा देने की पहल की। राज्यपाल डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ और असम की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के आदान-प्रदान से नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने सभी कलाकारों को राजकीय गमछा एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। भेंट के दौरान स्पीक मैके के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के डॉ. अजय श्रीवास्तव, वी.के गोंविद मुद्लियार, असम के कलाकार डॉ. जदाब बोरा, उपेन बोरगायन, कृष्णकांत दास और उषारानी बैश्य भी उपस्थित थी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 6, 2026जो खेलेगा, वही खिलेगा… खेल प्रतिभाओं को तराशने और आगे बढ़ाने प्रतिबद्ध है सरकार : अरुण साव
Big breakingSeptember 6, 2026‘नमस्ते’ योजना में छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से देश में प्रथम
Big breakingSeptember 6, 2026बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां








