रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कोड़ेनार थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक पिलेश्वरी साहू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, एक मामले की जांच महिला हेड कांस्टेबल कर रही थी। शिकायत मिली थी कि महिला कांस्टेबल भयादोहन कर पैसे की डिमांड कर रही थी। दो पक्षों के बीच समझौता कराने के नाम पर प्रधान आरक्षक ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की कार्रवाई की।
योजना के तहत शिकायतकर्ता ने केमिकल लगे नोट आरोपी प्रधान आरक्षक को दिए। रुपये लेते ही एसीबी की टीम ने थाने के भीतर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। कुछ देर बाद इस मामले में एसीबी की तरफ से विस्तार से जानकारी दी जायेगी।
Author Profile
Latest entries
NATIONALSeptember 10, 2026Aaj ka Panchang: चतुर्दशी के बाद शुरू होगी अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
NATIONALSeptember 10, 2026Aaj Ka Rashifal 10 September 2026 : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, नौकरी-धन और रिश्तों में क्या होगा बदलाव
Big breakingSeptember 9, 2026ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…
Big breakingSeptember 9, 2026CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!








