धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के बढ़ते आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। साल 2026 के शुरुआती छह महीनों में जिले में 174 लोगों ने आत्मघाती कदम उठाया। आंकड़ों के अनुसार, 180 दिनों की इस अवधि में कुछ दिनों को छोड़ दें तो लगभग हर दिन एक आत्महत्या का मामला सामने आया। पुलिस और विशेषज्ञों के मुताबिक, इन घटनाओं के पीछे पारिवारिक विवाद, प्रेम संबंध, आर्थिक परेशानी और मानसिक तनाव जैसे कई कारण सामने आए हैं। हालांकि, बड़ी संख्या में मामलों में नशे की आदत एक प्रमुख वजह के रूप में सामने आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि, अत्यधिक नशा व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित करता है, जिससे वह तनाव या गुस्से में गलत निर्णय ले सकता है।
आत्महत्या करने वालों में युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। अधिकांश मामलों में फांसी लगाने और कुछ मामलों में जहरीले पदार्थ के सेवन की बात सामने आई है। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि, मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना बेहद जरूरी है। तनाव या परेशानी से जूझ रहे लोगों को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। परिवार और समाज को संवेदनशील होकर उनकी बात सुननी चाहिए और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों की मदद लेनी चाहिए। समय पर सहयोग से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 25, 2026धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गजेंद्र यादव का बयान, बोले- ‘उन्हें इस्तीफा वापस लेना चाहिए’
Big breakingJuly 25, 2026CG : जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बहे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
Big breakingJuly 25, 2026CG – कार्बन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में उठा काले धुएं का गुब्बारा, मंजर देख फैली दहशत
Big breakingJuly 25, 2026सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा 28 जुलाई को, नीट मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन में हो सकते हैं शामिल
