रायपुर डेस्क। जुलाई यानी कारगिल विजय दिवस। यह दिन सिर्फ भारत की जीत का जश्न नहीं, बल्कि उन वीर जवानों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में दुश्मन को करारा जवाब देते हुए मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
1999 में पाकिस्तान समर्थित घुसपैठियों ने कारगिल की ऊंची चोटियों पर कब्जा करने की कोशिश की थी। भारतीय सेना ने इसके जवाब में ऑपरेशन विजय शुरू किया। करीब 60 दिनों तक चले भीषण युद्ध के बाद 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल की चोटियों पर तिरंगा फहरा दिया।
इसी ऐतिहासिक जीत की याद में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। देशभर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है और उनके अदम्य साहस को याद किया जाता है। कारगिल के वीर जवानों को शत-शत नमन।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 26, 2026मन की बात में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री साय
Big breakingJuly 26, 2026भाजपा सिद्धांतनिष्ठ राजनीति में विश्वास करती है, राष्ट्रहित हमारे लिए सर्वोपरि : मुख्यमंत्री साय
Big breakingJuly 26, 2026अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर होगा रन फॉर इंद्रावती मैराथन का आयोजन
Big breakingJuly 26, 2026राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधान ने अपने पद से त्यागपत्र दिया-मुख्यमंत्री साय
