14 Naxalites killed in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बस्तर रेंज में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर और सुकमा जिलों में हुई मुठभेड़ों में कुल 14 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें बीजापुर जिले से 2 और सुकमा जिले से 12 माओवादी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, बीजापुर और सुकमा के दक्षिणी इलाकों में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीमें सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना की गईं।
14 नक्सलियों के शव बरामद
बीजापुर जिले में सुबह करीब 5 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई। वहीं सुकमा जिले में सुबह लगभग 8 बजे से फायरिंग की स्थिति बनी रही। सर्च ऑपरेशन के दौरान अलग-अलग मुठभेड़ स्थलों से 14 नक्सलियों के शव बरामद किए गए।
हथियार जब्त
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार इनमें AK-47, INSAS और SLR राइफलें जब्त किया गया हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी जारी है, ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी अलग से दी जाएगी।
Author Profile
Latest entries
NATIONALAugust 6, 2026Aaj ka panchang 6 August: आज सावन कृष्ण पक्ष की अष्टमी, देखें गुरुवार के पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त
NATIONALAugust 6, 2026Aaj ka Rashifal 6 August 2026: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल
Big breakingAugust 5, 2026कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री साय
Big breakingAugust 5, 2026स्वर्गीय तीजन बाई की स्मृति में आयोजित आरुग सम्मान समारोह का पोस्टर रायपुर प्रेस क्लब में विमोचित
