CG SET 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजीएसएसबी) ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी सेट) 2026 की अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार परीक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए विषयों की संख्या 19 से बढ़ाकर 30 कर दी गई है। सीजी सेट 2024 की तुलना में इस साल 11 नए विषय जोड़े गए हैं। सीजीएसएसबी के अनुसार अभ्यर्थी 17 अगस्त शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 18 से 20 अगस्त तक सुधार का अवसर भी मिलेगा।
इस बार मानवशास्त्र, संगीत, कला मंच-नृत्य, नाटक एवं थियेटर, फाइन आर्ट एवं मूर्तिकला, योग, लोक प्रशासन, रक्षा एवं सामरिक अध्ययन (डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज), दर्शनशास्त्र, प्रबंधन, जनसंचार एवं पत्रकारिता तथा पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय एवं ग्रहीय विज्ञान जैसे नए विषय शामिल किए गए हैं। इन विषयों के शामिल होने से संबंधित विषयों में स्नातकोत्तर कर चुके युवाओं को अब राज्य पात्रता परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
10 जिला मुख्यालयों में होगी परीक्षा
सीजीएसएसबी के तय कार्यक्रम के अनुसार सीजी सेट परीक्षा 4 अक्टूबर (रविवार) को प्रदेश के 10 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहला प्रश्नपत्र सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक तथा दूसरा प्रश्नपत्र दोपहर 2 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
CG SET 30 Subjects: इन विषयों में होगी परीक्षा
हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल, भौतिकी, गणितीय विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन, वाणिज्य, विधि, संस्कृत, मनोविज्ञान, ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, मानवशास्त्र, संगीत, कला मंच-नृत्य, नाटक एवं थियेटर, फाइन आर्ट एवं मूर्तिकला, योग, लोक प्रशासन, रक्षा एवं सामरिक अध्ययन, दर्शनशास्त्र, प्रबंधन, जनसंचार एवं पत्रकारिता तथा पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय एवं ग्रहीय विज्ञान जैसे विषयों में परीक्षा हाेगी।
क्या है CG SET और क्यों है यह परीक्षा महत्वपूर्ण?
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) राज्य स्तर की पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक प्राध्यापक) के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक पात्रता निर्धारित करती है। SET पास करना नौकरी की गारंटी नहीं देता, लेकिन सहायक प्राध्यापक भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता में शामिल होता है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 16, 2026बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Big breakingSeptember 16, 2026सेवा के 25 वर्ष, सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान
Big breakingSeptember 16, 2026स्थानीय निकाय निर्वाचन को बनाएं अधिक पारदर्शी, समावेशी और तकनीक सक्षम – डेका
Big breakingSeptember 16, 2026भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से हड़कंप, स्किड-स्टियर लोडर की चपेट में मजदूर की मौत








