रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से जारी झमाझम बारिश का दौर शुक्रवार (31 जुलाई) को भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय मानसून द्रोणिका और डीप डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं। हालांकि, आज के बाद प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य बनी हुई है, जो सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम है। बीते 24 घंटों में बड़े बचेली में सबसे अधिक 19 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं रायपुर शहर में 15 सेंटीमीटर, गरियाबंद और कोमाखान में 14-14 सेंटीमीटर, बीजापुर और ओड़गी में 13-13 सेंटीमीटर तथा सुकमा, बागबाहरा और गोबरा नवापारा समेत कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।
राजधानी रायपुर का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में आज दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
कमजोर पड़ रहा है सिस्टम
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम-मध्य छत्तीसगढ़, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर बना गहरा अवदाब अब पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए कमजोर हो रहा है। इसके अगले 24 घंटों में अवदाब के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। इसी कारण आज के बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 1, 2026Crime News- पति ही निकला पत्नी का हत्यारा: चरित्र शंका में ईंट और CFL बल्ब से की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा…
Big breakingAugust 1, 2026Crime: विधवा महिला के घर चोरों का धावा: अलमारी से धान बिक्री के पैसे लेकर फरार, आरोपी की तलाश में पुलिस…
Big breakingAugust 1, 2026डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़, ‘वसुंधरा’ परियोजना से राजस्व सेवाओं में पारदर्शी और सुरक्षित होगा नया सवेरा….
Big breakingAugust 1, 2026Breaking: गरियाबंद में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, महीनों से फैली दहशत का हुआ अंत
