रायपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं रायपुर, दुर्ग समेत राज्य के 25 से अधिक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
IMD ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने तथा अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में जाने से बचने की अपील की है। प्रशासन भी मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 8, 2026पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश
Big breakingAugust 8, 2026एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
Big breakingAugust 8, 2026छत्तीसगढ़ में NEET-UG प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ
Big breakingAugust 8, 2026BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना
