दुबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान, ओमान और अमेरिका के बीच कूटनीतिक खींचतान तेज हो गई है। इस अहम समुद्री मार्ग को फिर से खोलने के लिए बातचीत जारी है, लेकिन ईरान की मांगों ने समझौते की राह मुश्किल कर दी है। रिपोर्टों के अनुसार, ईरान की पहली मांग होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने की है। कुछ रिपोर्टों में माल के मूल्य के आधार पर शुल्क की मांग का उल्लेख किया गया है। हालांकि, अमेरिका ऐसी अनिवार्य वसूली के खिलाफ है।
दूसरी बड़ी मांग जलडमरूमध्य की नौवहन और सुरक्षा व्यवस्था में ईरान की मजबूत भूमिका से जुड़ी है। तेहरान चाहता है कि समुद्री मार्ग के संचालन में उसकी निर्णायक भागीदारी रहे, जबकि ओमान क्षेत्रीय प्रबंधन और सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय नौवहन पर जोर दे रहा है। तीसरी मांग अमेरिकी और इजरायली जहाजों की आवाजाही पर प्रतिबंध से संबंधित बताई जा रही है। हालांकि, इन मांगों को लेकर अभी कोई अंतिम सार्वजनिक समझौता सामने नहीं आया है। होर्मुज वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का बेहद अहम रास्ता है। यहां लंबे समय तक व्यवधान रहने से तेल, गैस और समुद्री परिवहन की लागत बढ़ सकती है। ऐसे में ईरान-ओमान बातचीत की सफलता पर दुनिया की नजरें टिकी हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 10, 2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण
Big breakingAugust 10, 2026असम के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़, CM साय ने हिमंत बिस्वा सरमा से की फोन पर चर्चा
Big breakingAugust 10, 2026शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
Big breakingAugust 10, 2026नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
