रायपुर। प्रदेश में जनवरी की शुरुआत में ही ठंड का असर कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। शनिवार को राजधानी रायपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किए गए। रायपुर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा रहा। इससे सुबह-शाम की ठंड में भी कमी महसूस की गई।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री अंबिकापुर में रहा। बिलासपुर, माना एयरपोर्ट और पेण्ड्रारोड में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। साफ मौसम और शुष्क हवाओं के कारण दिन में धूप तेज रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई।
छा रहे बादल
रायपुर शहर में सुबह और शाम आंशिक बादल रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो गई। आर्द्रता सुबह 75 प्रतिशत और शाम को 64 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति बेहद कम रहने से ठंड का प्रभाव और कमजोर पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है, इसी कारण तापमान बढ़ा हुआ है।
कोहरा बनेगा परेशानी का कारण
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि 4 जनवरी को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। रायपुर शहर में भी रविवार को सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है। हालांकि दिन में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तथा न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
चार दिन बाद बदलेगा मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके 2 दिन बाद उत्तर भारत से ठंडी हवाओं के असर से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। ऐसे में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। फिलहाल दिन में बढ़े तापमान ने लोगों को ठंड से राहत दी है, लेकिन कोहरे और आने वाले दिनों में संभावित गिरावट को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत बताई जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 26, 2026यूसीसी पर सुझाव लेगी समिति, रिपोर्ट के बाद होगा फैसला : अरुण साव
Big breakingJune 26, 2026मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो का किया विमोचन
Big breakingJune 26, 2026धान छोड़ रागी अपनाई, अब समृद्धि की नई फसल काट रहे लैलूंगा के आदिवासी किसान
Big breakingJune 26, 2026मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से 22,495 मरीजों को मिला निशुल्क उपचार, 463 शिविरों का आयोजन
