रायपुर- राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी। राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोकभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव सुश्री निधि साहू सहित लोकभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन से 6 मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेस भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी को महारत्न कंपनी आरईसी के सीएसआर के अंतर्गत दी गई है। ये एम्बुलेंस उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर जिले में निःशुल्क सेवा देंगी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 15, 2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें किया नमन
Big breakingAugust 15, 2026इंद्रावती भवन में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश अवनीश शरण ने किया ध्वजारोहण
Big breakingAugust 15, 2026मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया
Big breakingAugust 15, 2026जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण
