कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Spread the love
नई दिल्ली।कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। PTI के मुताबिक, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

79  वर्षीय सोनिया गांधी की हालिया स्वास्थ्य स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं चल रही थी। उन्हें चेस्ट (सीने) से जुड़े विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। वे लंबे समय से खांसी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। फिलहाल, कांग्रेस पार्टी और अस्पताल की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

उनका इलाज चल रहा है और उनकी सेहत में सुधार होने पर आगे जानकारी दी जाएगी। डॉक्टर और अस्पताल की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है।

Author Profile

newstodayindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *