अंतरराज्यीय जांच नाके पर वाहन की तलाशी में 400 किलोग्राम गांजा बरामद, छह लाख 50 हजार रुपये नकद समेत वाहन और मोटरसाइकिल जब्त
गरियाबंद । ‘ऑपरेशन निश्चयÓ के तहत छत्तीसगढ़ के गरियाबंद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में महाराष्ट्र और ओडिशा के रहने वाले पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा की खरीद-बिक्री में इस्तेमाल छह लाख 50 हजार रुपये नकद, एक आयशर वाहन, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के निर्देश और पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों और जांच नाकों पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच एवं निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में 24 अगस्त की रात देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम खुटगांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-130 सी के जांच नाके पर पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से नारंगी रंग का आयशर वाहन क्रमांक एमएच 06 बीडब्ल्यू 4144 आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की। वाहन की छत पर काले रंग के तिरपाल से ढके संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए।
तिरपाल हटाकर जांच करने पर अलग-अलग पैकेटों में गांजा बरामद हुआ। वाहन में सवार चालक और उसके साथी ने पूछताछ में अपना नाम संतोष अनंता मोहिते और सुमित सुभाष थोड़वे बताया। दोनों से पूछताछ के दौरान पता चला कि उनके आगे नीले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल क्रमांक ओडी 08 डब्ल्यू 5814 चल रही है, जिस पर दो व्यक्ति रास्ता बताते हुए आगे जा रहे हैं।
पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल की तलाश कर उसमें सवार पंकज अनंता मोहिते और जलंधर खम्हारी को पकड़ा। वाहन की विधिवत तलाशी और जब्ती की कार्रवाई में कुल 400 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के पास गांजा के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने मौके से एक लाख 50 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, आयशर वाहन और मोटरसाइकिल जब्त की।
ओडिशा से गांजा उपलब्ध कराने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा उन्हें ओडिशा के कालाहांडी जिले के ग्राम डेंगागुड़ा निवासी विनोद दिसारी से प्राप्त हुआ था। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए ओडिशा पहुंचकर विनोद दिसारी को भी गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से गांजा की खरीद-बिक्री में इस्तेमाल पांच लाख रुपये नकद जब्त किए गए।
इस तरह पुलिस ने गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचते हुए मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 20(बी)(द्बद्ब)(सी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को गवाहों के समक्ष गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1.संतोष अनंता मोहिते, पिता अनंता मोहिते, उम्र 49 वर्ष, निवासी तलोजा पापड़ीचापड़ा, थाना खारघर, जिला रायगढ़, महाराष्ट्र।
2.सुमित सुभाष थोड़वे, पिता सुभाष थोड़वे, उम्र 35 वर्ष, निवासी आलंदी, थाना पुणे, जिला पुणे, महाराष्ट्र।
3.पंकज अनंता मोहिते, पिता अनंता मोहिते, उम्र 47 वर्ष, निवासी खोपोली, थाना खालापुर, जिला रायगढ़, महाराष्ट्र।
4.जलंधर खम्हारी, पिता घनश्याम खम्हारी, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम गहनामुड़ा, थाना कोकसर, जिला कालाहांडी, ओडिशा।
5.विनोद दिसारी, पिता पुरुषोत्तम दिसारी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम डेंगागुड़ा, थाना आमपानी, जिला कालाहांडी, ओडिशा।
जब्त सामग्री
* 400 किलोग्राम अवैध गांजा, अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये।
* नारंगी रंग का आयशर वाहन क्रमांक एमएच 06 बीडब्ल्यू 4144, अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये।
* नीले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल क्रमांक ओडी 08 डब्ल्यू 5814, अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये।
* तीन टच स्क्रीन मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये।
* आरोपियों के कब्जे से एक लाख 50 हजार रुपये नकद।
* आरोपी विनोद दिसारी के कब्जे से गांजा की खरीद-बिक्री में प्रयुक्त पांच लाख रुपये नकद।
गरियाबंद पुलिस की इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना जारी है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 25, 2026सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला नक्सल डंप, भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ ऑटोमेटिक हथियार जब्त
Big breakingAugust 25, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की….
Big breakingAugust 25, 2026गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के गांजे के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Big breakingAugust 25, 2026Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर कब लगेगा ग्रहण ? क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें 10 बड़ी बातें








