रायपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर रक्षासूत्र बांधा।
राज्यपाल डेका ने इस अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी सौहार्द का पावन पर्व है, जो समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा एवं गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 28, 2026रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र
Big breakingAugust 28, 2026चौगेल पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों ने डी आर जी जवानों को बांधी राखी, कहा: अब बंदूक नहीं, हुनर से संवारेंगे भविष्य
Big breakingAugust 28, 2026CG News: रक्षाबंधन पर CM साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, नेपाल बाढ़ त्रासदी पर जताई चिंता; नितिन नवीन से मुलाकात पर भी बोले
Big breakingAugust 28, 2026विष्णु भईया संग रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री निवास का देखें LIVE वीडियो…









