कोरबा से अयोध्या के लिए रवाना हुआ 35 श्रद्धालुओं का दल, करेंगे श्रीरामलला के दर्शन

Spread the love

कोरबा। भगवान श्रीरामलला के दर्शन की इच्छा रखने वाले कोरबा के 35 श्रद्धालुओं का दल अयोध्याधाम के लिए रवाना हुआ। नगर पालिक निगम कार्यालय साकेत भवन से सुबह श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की गई। इस दौरान निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित एमआईसी सदस्य और पार्षद मौजूद रहे।

यात्रा पर रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को रवाना करना उनके लिए सौभाग्य का अवसर है।

श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कराए जा रहे हैं। इस यात्रा का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। कोरबा से रवाना हुआ दल पहले बस से बिलासपुर के उस्लापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगा। यहां से विशेष ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालु अयोध्याधाम जाएंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। उन्होंने योजना की सराहना करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Author Profile

newstodayindia