मुख्यमंत्री ने किया स्वदेशी मेला के पोस्टर एवं ब्रोशर का विमोचन

Spread the love

00 बस्तर से लेकर सरगुजा तक लगेंगे स्वदेशी मेले
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा जगदलपुर, बिलासपुर, रायपुर, भिलाई दुर्ग, राजनांदगाव एवं अंबिकापुर में आयोजित होने वाले इस वर्ष के स्वदेशी मेला के आधिकारिक ब्रोशर और पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच प्रांत के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल सहित अमरजीत सिंह छाबड़ा, युगबोध अग्रवाल, अमर बंसल, सुब्रत चाकी, जसप्रीत सलूजा, मनीषा सिंह (रायपुर), डॉ. सुशील श्रीवास्तव, डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, गुलशन ऋषिअरुणा दीक्षित (बिलासपुर), विष्णु साव, विनोद डड्ढा, योगेश बागड़ी (राजनांदगांव), दिनेश पाटील, अजय भसीन, शंकर सचदेव (भिलाई-दुर्ग) विशेष रूप से उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने स्वदेशी मेला के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मेलों से स्थानीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों और स्वदेशी उद्योगों को बड़ा प्रोत्साहन मिलता है। भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले इन मेलों की तिथियों एवं स्थानों की विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

Author Profile

newstodayindia