रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ओडिशा दौरे का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री आज ओडिशा के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय रायपुर के लिए रवाना होंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री साय दोपहर करीब 1:30 बजे रायपुर वापस लौटेंगे। इससे पहले आज वे ओडिशा के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री साय ने अपने ओडिशा दौरे के पहले दिन ओडिशा के मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इसके साथ ही उन्होंने पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के इस दो दिवसीय ओडिशा दौरे के दौरान विभिन्न मुलाकातों और धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। आज राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री साय का ओडिशा दौरा पूरा होगा और वे वापस छत्तीसगढ़ लौटेंगे।
Related Posts

ट्रैफिक पुलिस की टो वैन की टक्कर से 14 वर्षीय छात्र की मौत, बहन गंभीर
रायपुर । राजधानी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो…

मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री साय ने फाफाडीह में युवाओं और आमजनों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ब्रेकिंग : सरकारी डॉक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी,युवक गिरफ्तार
दुर्ग – जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।…
