बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पैसों या गहनों की चोरी नहीं बल्कि श्मशान घाट से अस्थियों की चोरी की गई है। वहीं चिता के पास में नींबू सहित श्रृंगार का सामान बिखरा मिला। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। श्मशान घाट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चिता से अस्थियां ही गायब हो गई। जी हां और चिता के पास में नींबू सहित श्रृंगार के सामान बिखरे हुए मिले। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अस्थियों के साथ तंत्र मंत्र के लिए छेड़छाड़ की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बेमेतरा बस स्टैण्ड के पास बालिका जस्मीन यदु की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार पिकरी मुक्तिधाम में कर दिया था। वहीं जब वे रविवार को अस्थियां लेने आए तो चिता के पास नींबू और श्रृंगार के सामान बिखरे मिले। इसके साथ ही अस्थियां भी गायब मिली। ऐसे में परिजनों ने अस्थियों के साथ तंत्र मंत्र के लिए छेड़छाड़ करने की आशंका जताई है।
मामला दर्ज कर सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद परिजन और स्थानीय महिलाओं ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। साथ ही अस्थियां चोरी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है। फिलहाल इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 25, 2026Aaj ka Panchang 25 August 2026: सावन का आखिरी प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
NATIONALAugust 25, 2026Aaj ka Rashifal 25 August 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
Big breakingAugust 24, 2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की
Big breakingAugust 24, 2026श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा








