कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। बिलासपुर से तातापानी की ओर जा रहे युवकों की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक दोनों युवक बिलासपुर के तोरवा इलाके के रहने वाले थे। वे कल शाम को तातापानी में चल रहे महोत्सव में शामिल होने के लिए कार से रवाना हुए थे। लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर मोरगा चौकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में खाई में गिर गया।
हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मोरगा पुलिस और बांगों थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हालांकि, वाहन में लगी आग के कारण दोनों युवकों का तुरंत बचाव संभव नहीं हो सका और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALAugust 6, 2026Aaj ka panchang 6 August: आज सावन कृष्ण पक्ष की अष्टमी, देखें गुरुवार के पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त
NATIONALAugust 6, 2026Aaj ka Rashifal 6 August 2026: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल
Big breakingAugust 5, 2026कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री साय
Big breakingAugust 5, 2026स्वर्गीय तीजन बाई की स्मृति में आयोजित आरुग सम्मान समारोह का पोस्टर रायपुर प्रेस क्लब में विमोचित
