रायपुर/आरंग। राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने मंच से ऐलान करते हुए नगर पंचायत समोदा को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि समोदा लंबे समय से तहसील की मांग कर रहा था। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। तहसील बनने से आसपास के ग्रामीणों को अब राजस्व, भूमि रिकॉर्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचे। समोदा को तहसील का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आम नागरिकों को सीधा लाभ होगा।
घोषणा के बाद महोत्सव स्थल पर मौजूद जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने तालियों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
बताया जा रहा है कि जल्द ही तहसील कार्यालय की स्थापना और अधिकारियों की पदस्थापना की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। समोदा के तहसील बनने से आसपास के दर्जनों गांवों को प्रशासनिक सुविधा का लाभ मिलेगा।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 11, 2026मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
Big breakingAugust 11, 2026बस्तर तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री शर्मा होंगे शामिल, नक्सल प्रभाव से बाहर आए गांवों तक पहुंचेगी बाइक रैली
Big breakingAugust 11, 2026उप मुख्यमंत्री साव ने बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण
Big breakingAugust 11, 2026सीएम के नवा रायपुर निवास में मनेगी हरेली तिहार
