रायपुर: रायगढ़ जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज राज्य के वित्त, वाणिज्य, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने क्षय रोग (टीबी) से उपचाराधीन मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए। कार्यक्रम में कुल 30 मरीजों को अतिरिक्त पोषण सहायता प्रदान की गई।
मंत्री श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि टीबी पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज नियमित रूप से दवा लें और पौष्टिक भोजन ग्रहण करें। उन्होंने उच्च जोखिम वर्ग से जुड़े मरीजों को समय पर जांच कराने और दवा सेवन में लापरवाही न करने की अपील की। उन्होंने मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मियों को जिले में संदेहास्पद मरीजों की पहचान कर उन्हें शीघ्र उपचार से जोड़ने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बी. पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री ब्रजेश ठाकुर, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती रंजना पैंकरा तथा अन्य अधिकारी, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 23, 2026सुशासन तिहार से बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा का संबल, 1062 हितग्राहियों की वृद्धावस्था पेंशन हुई स्वीकृत…
Big breakingJune 23, 2026खनिज संपदा की नई उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
Big breakingJune 23, 2026डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री साय
Big breakingJune 23, 2026जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
