नई दिल्ली। 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पूरे भारत और दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस बार “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ दुनिया भर में योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशाखापत्तनम में तीन लाख लोगों के साथ योग करेंगे।
योग फिटनेस से कहीं ज्यादा है, योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है। यह आत्म-जागरूकता, मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक संतुलन और आध्यात्मिक विकास की यात्रा है। दुनियाभर में लोग योग कर रहे हैं।
लोग विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के लिए समुद्र तट पर एकत्र हुए, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कर रहे हैं।
योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना- पीएम मोदी
विशाखापट्टनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश और दुनिया के सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ 21 जून को योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना। ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है।
योग दिवस न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर मनाया जा रहा है। इस दौरान अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि मैं 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्थान टाइम्स स्क्वायर पर आकर बेहद खुश हूं… मेरे दादाजी योग शिक्षक थे। इसलिए मैंने अपने पूरे जीवन में योग देखा है। मैं योग का अभ्यास करता हूं, और मैं हर जगह योग का माहौल देख सकता हूं। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश है। मुझे यहां आमंत्रित करने के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं…”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ योगाभ्यास करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपकी इच्छाएं तभी पूरी होती हैं जब आप शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं। योग के माध्यम से आप आध्यात्मिकता के उच्च स्तर तक पहुंच सकते हैं। यह हमारे ऋषियों की परंपरा है जिसे हमारे वेदों, पुराणों और अन्य ग्रंथों ने जीवित रखा है।
स्वामी रामदेव और हरियाणा के मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र में योग कार्यक्रम में शामिल हुए
योग गुरु स्वामी रामदेव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
14 हजार फीट की ऊंचाई पर योग
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी के जवानों ने पैंगोंग त्सो के तट पर 14,100-14,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित बीओपी धन सिंह थापा और चार्त्से (24 बटालियन, लेह) पर योग किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विशाखापत्तनम में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “योग के प्रसार के लिए भारत योग की साइंस को आधुनिक रिसर्च से अधिक सशक्त कर रहा है। दिल्ली एम्स की रिसर्च में सामने आया है कि योग का कार्डिएक और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर्स समेत महिलाओं के स्वास्थ्य और मेंटल हेल्थ में अहम योगदान है।”
दिल्ली की सीएम ने किया योग
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया।
आज से होगा दक्षिणायन: सीएम मोहन भागवत
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा, “भारत के प्राचीन ज्ञान से दुनिया परिचित हो रही है। आज से दिन कालगणना की दृष्टि से उत्तरायण से समाप्त होकर दक्षिणायन की ओर बढ़ने वाला दिन है। आज सबसे बड़ा दिन है। धीरे-धीरे रात बढ़ने लगेगी।”
आज हमने बड़ा योग किया था: एकनाथ शिंदे
आज यानी 21 जून को ही महाराष्ट्र की बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से एक शिवसेना का विभाजन हुआ था। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “21 जून को ही हमने बड़ा योग किया था। वो मैराथन योग था। स योग की शुरुआत मुंबई से हुई और उसी की वजह से 21 जून को महाराष्ट्र में काफी बदलाव आया है, हम यहां विकास देख रहे हैं। हमारी सरकार लोगों के लिए काम कर रही है। देवेंद्र फडणवीस और मैं पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इस दिशा में काम कर रहे हैं।”
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में जो प्रस्ताव रखा गया था, उसे पूरी दुनिया ने स्वीकार किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने उस पर अपनी मुहर लगाई।”
Author Profile
Latest entries
NATIONALAugust 13, 2025ED ने 248 करोड़ रुपये के रोहतास प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आठ ठिकानों पर छापे मारे
NATIONALAugust 13, 2025Delhi पुलिस ने कुत्तों को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का विरोध कर रही महिला कार्यकर्ता पर हमला,देखे वीडियो…
Big breakingAugust 13, 2025BIG BREAKING: SBI के ATM में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ नुकसान
CrimeAugust 13, 2025Rourkela: बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, दस्तावेज बरामद