Skip to content
Fri, Aug 21, 2026

  • Big breaking
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • Education
  • Political
  • Raipur
  • Treanding
  • Home
  • Chhattisgarh
  • CG – महिला डॉक्टर से ठगी : मोबाइल चोरी कर खाते से निकाले लाखों रुपए, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम……

CG – महिला डॉक्टर से ठगी : मोबाइल चोरी कर खाते से निकाले लाखों रुपए, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम……

newstodayindiaJanuary 19, 2026

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में महिला डॉक्टर से UPI के जरिए डिजिटल ठगी मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने डॉक्टर का मोबाइल चोरी कर उनके खाते से 2 लाख से ज्यादा रुपए निकाल लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है। यह घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र की है।

आजाद चौक थाना क्षेत्र में चोर ने महिला डॉक्टर का मोबाइल चोरी कर लिया। इतना ही नहीं इसके बाद उसके खाते से UPI के जरिए 2 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी कर ली। महिला डॉक्टर ने जब उसी नंबर का डुप्लीकेट सिम चालू किया, तो खाते से पैसे डेबिट का मैसेज आने पर इस मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की।

चोरी और ठगी की शिकार हुई पीड़िता का नाम डॉ निधि ग्वालरे है, जो कि समता कॉलोनी की रहने वाली है और नवा रायपुर स्थित संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भवन में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ है। 13 जनवरी की सुबह वह दिल्ली से समता एक्सप्रेस में रायपुर पहुंची और फिर जब वह ऑटो लेकर घर पहुंची, तो पता चला कि किसी ने बैग से मोबाइल चोरी कर लिया है।

घटना के बाद डॉक्टर ने थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई और फिर कुछ दिन बाद नया मोबाइल लेकर उसी नंबर का डुप्लीकेट सिम चालू कराया, तो मोबाइल पर 5 हजार कटने का मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने इसकी बैंक में जांच पड़ताल की, तो पता चला कि किसी ने 13 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक UPI के जरिए उनके खाते से 2 लाख 26 हजार 562 रुपए निकाल लिए हैं, जिसके बाद डॉक्टर ने ठगी की भी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Author Profile

newstodayindia
Latest entries
  • Big breakingAugust 21, 2026IFS Transfer: वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट
  • ChhattisgarhAugust 21, 2026सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर ने मांगी सुरक्षा, जांच में सहयोग करने की कही बात…
  • Big breakingAugust 21, 2026खस से बनी अनोखी राखियां, पानी की बूंद पड़ते ही बिखेरेंगी खुशबू, बहनों के प्यार से महकेगी भाइयों की कलाई : वन मंत्री केदार कश्यप
  • Big breakingAugust 21, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश
Big breakingChhattisgarh
Tagged CG – Female doctor cheated: Mobile stolen and lakhs of rupees withdrawn from account, this is how the criminals carried out the crime…

Post navigation

⟵ ब्रेकिंग : इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगेगी मुहर…
ब्रेकिंग : राज्यपाल डेका ने मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई पद की शपथ…… ⟶

Related Posts

सदन में गूंजा जंबूरी कार्यक्रम और जेम पोर्टल का मुद्दा, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर कांग्रेस के विधायकों ने किया वॉक आउट
Spread the love

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के आठवें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही बालोद जंबूरी कार्यक्रम और जेम…

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई
Spread the love

Spread the love केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने किया रात्रिकालीन औचक निरीक्षण हाईटेक ड्रोन सर्वे से अनुज्ञा के अनुरूप…

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का डिजिटल कदम: ट्रैफिक चालान मामलों के लिए वर्चुअल कोर्ट शुरू, अब घर बैठे सुनवाई और निपटारा संभव..
Spread the love

Spread the love छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों की सुनवाई अब और आसान होने जा रही है।…

Recent posts

Big breakingChhattisgarh

IFS Transfer: वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

newstodayindiaAugust 21, 2026

IFS Transfer: छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. 9 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. कई वन मंडलों के मंडलाधिकारी बदले गए हैं. देखें लिस्ट

Chhattisgarh

सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर ने मांगी सुरक्षा, जांच में सहयोग करने की कही बात…

newstodayindiaAugust 21, 2026

रायपुर: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के कथित किंगपिन सौरभ चंद्राकर ने भारत लाए जाने से पहले अपनी जान को खतरा बताया है। चंद्राकर ने ओमान पुलिस के अधिकारियों से कहा है कि भारत की जेल…

Big breakingChhattisgarh

खस से बनी अनोखी राखियां, पानी की बूंद पड़ते ही बिखेरेंगी खुशबू, बहनों के प्यार से महकेगी भाइयों की कलाई : वन मंत्री केदार कश्यप

newstodayindiaAugust 21, 2026

रायपुर: खस की जड़ों से बनी अनोखी और पर्यावरण-कल अनुकूल राखियां पानी की एक बूंद पड़ते ही अपनी प्राकृतिक और सोंधी खुशबू बिखेरने लगती हैं। ये राखियां पूरी तरह प्राकृतिक, हाथ से बनी और बायोडिग्रेडेबल होती…

Big breakingChhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश

newstodayindiaAugust 21, 2026August 21, 2026

दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री साय रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की…

Copyright © 2025 india news today | Extensive News by Ascendoor | Powered by WordPress.