रायपुर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस इस वर्ष सोमवार, 26 जनवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानीवासियों और पर्यटकों के लिए वन विभाग ने एक सुखद निर्णय लिया है। राजधानी रायपुर के समीप स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नंदनवन जंगल सफारी सोमवार होने के बावजूद आम जनता के लिए खुली रहेगी।
आमतौर पर नंदनवन जंगल सफारी प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहती है, लेकिन गणतंत्र दिवस पर लोगों की छुट्टी और पारिवारिक भ्रमण की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने इस व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है। विभाग को उम्मीद है कि इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में लोग जंगल सफारी पहुंचकर प्रकृति और वन्य जीवों के बीच अपना दिन बिताएंगे।
नंदनवन जंगल सफारी के रेंजर विजय पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस के कारण सोमवार, 26 जनवरी को सफारी खुली रखी जाएगी। इसके बदले में 27 जनवरी, मंगलवार को नंदनवन जंगल सफारी पर्यटकों के लिए बंद रहेगी। वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे इस तिथि परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और गणतंत्र दिवस के अवसर पर जंगल सफारी का आनंद लें।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 27, 2026बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब छत्तीसगढ़ में भी मिलेगी क्राफ्ट बीयर, राज्य सरकार ने माइक्रो ब्रुअरी खोलने की दी मंजूरी…
NATIONALJune 27, 2026राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक कर्मचारी भी शामिल, बैंक में होता था रकम का बंटवारा, 8 आरोपी गिरफ्तार
Big breakingJune 27, 2026CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा के साथ की थी ये हरकत, स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा
Big breakingJune 27, 2026छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
