बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
समारोह के दौरान परेड निष्क्रमण की कार्यवाही हुई, इसके पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। प्रातः 10:20 बजे विभिन्न शासकीय विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया।
इसके बाद प्रातः 10:57 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रातः 11:15 बजे हुआ। पूरे समारोह में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा।
देखें Live
Author Profile
Latest entries
Big breakingMay 7, 2026छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी; अगले 24 घंटे के लिए वज्रपात अलर्ट
Big breakingMay 7, 2026रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम, हार्दिक-रोहित को देखने विमानतल पर उमड़े फैंस
Big breakingMay 7, 2026CG – ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 14 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
Big breakingMay 7, 2026CG – मोहब्बत का खौफनाक अंत : इश्क नहीं हुआ मुकम्मल तो 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान
