बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र स्थित गुरामी के जंगल में मिली एक महिला की लाश की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही प्रेमी ने की थी। प्रेमी ने पहले महिला का गला दबाकर उसे बेहोश किया और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी नेमीचंद साहू और शादीशुदा कमला राजपूत दोनों के बीच करीब 7 सालों से प्रेम संबंध था। मृतका कमला राजपूत बालोद थाना क्षेत्र के पाररास की निवासी थी, जबकि आरोपी प्रेमी नेमीचंद साहू तरौद गांव का निवासी है। 16 जनवरी 2026 को दोनों गुरामी गांव के जंगल में मिलने पहुंचे थे। पहले दोनों ने जंगल में संबंध बनाए फिर दोनों के बीच किसी अन्य व्यक्ति से बात करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आवेश में आकर महिला का गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर पत्थर से उसके सिर को कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
हत्या करने के बाद आरोपी मृतका का मोबाइल अपने साथ लेकर मजदूरी करने दुर्ग जिला चला गया था। वहीं, महिला के परिजनों ने पहले ही बालोद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीते दिनों महिला का शव जंगल से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कमला राजपूत के हाथ पर बने टैटू से उसकी पहचान हुई कि शव गुमशुदा कमला का ही है। इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMarch 22, 2026जमीन में दफन मिली युवक की लाश, शव के हाथ और पैर बाहर आने से खुले राज, इलाके में मचा हड़कंप
Big breakingMarch 22, 2026जिन लोगों ने 5 वर्षों तक केवल भ्रष्टाचार किया, वे हमें नसीहत देते हैं, यह शोभा नहीं देता – मुख्यमंत्री साय
Big breakingMarch 22, 2026CG : छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारकों को खुशखबरी, अप्रैल में एक साथ मिलेगा 3 महीने का चावल
Big breakingMarch 22, 2026किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
