दक्षिण क्षेत्र में डीआरजी का ऑपरेशन जारी, इलाके में सघन सर्चिंग
बीजापुर।बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में अब तक दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से एक AK-47 राइफल, एक 9MM पिस्टल सहित अन्य हथियार और गोला-बारूद भी सुरक्षाबलों के हाथ लगे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि आसपास के इलाके में सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।
जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान सुबह करीब 7 बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग और मुठभेड़ जारी है।
सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ स्थल से अब तक दो माओवादियों के शव बरामद होने की पुष्टि हुई है। वहीं, हथियारों की बरामदगी से संकेत मिल रहे हैं कि मौके पर भारी संख्या में नक्सली मौजूद थे, जिनका सामना सुरक्षाबलों ने किया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, अभियान में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी फिलहाल साझा नहीं की जा सकती। ऐसा जवानों की सुरक्षा और ऑपरेशन की सफलता को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
फिलहाल, इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों में लगातार तलाशी ली जा रही है। सर्चिंग पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट अलग से जारी की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 15, 2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें किया नमन
Big breakingAugust 15, 2026इंद्रावती भवन में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश अवनीश शरण ने किया ध्वजारोहण
Big breakingAugust 15, 2026मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया
Big breakingAugust 15, 2026जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण
