दंतेवाडा। दंतेवाड़ा स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटियां खोलने पर इस बार बड़ी राशि सामने आई है। मंदिर परिसर में रखी गई कुल 9 दान पेटियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत खोली गईं, जिनसे 19 लाख 44 हजार 483 रुपए नकद दान के रूप में निकले। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक पिछली बार दान पेटियां जुलाई 2025 में खोली गई थीं। करीब 6 महीने बाद दोबारा पेटी खोली गई है, इसलिए इस बार दान की राशि ज्यादा रही।
दान पेटी से सिर्फ नकदी ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में भक्तों के पत्र और मन्नतें भी मिली हैं। खास बात यह रही कि एक सरकारी नौकरी करने वाले भक्त ने देवी मां के नाम पत्र लिखकर अनोखी अर्जी लगाई है। उसने लिखा है कि ऑफिस से छुट्टियां नहीं मिल रही हैं, जिससे वह परेशान है। इसलिए उसने देवी मां से छुट्टी दिलाने की प्रार्थना पत्र के जरिए की है। इसके अलावा कई पत्रों में स्वास्थ्य लाभ, रोजगार, पारिवारिक सुख-शांति, परीक्षा में सफलता और अन्य मनोकामनाओं की कामना की गई है।
दान पेटियों को प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर समिति के सदस्यों और कर्मचारियों की मौजूदगी में खोला गया। नकद राशि के साथ-साथ सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं, जिनमें हार, अंगूठी, चेन, पायल, सिक्के सहित अन्य चढ़ावे शामिल हैं। इन आभूषणों का वजन और मूल्यांकन अलग से किया जाएगा।
मंदिर समिति ने बताया कि दान की राशि का उपयोग मंदिर विकास कार्य, व्यवस्थाओं के सुधार और धार्मिक गतिविधियों में किया जाएगा। दान की राशि को बैंक में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि जुलाई 2025 में दान पेटी खुलने पर 11 लाख 18 हजार रुपए नकद निकले थे।
Author Profile
Latest entries
NATIONALMay 7, 2026Aaj Ka Panchang 07 May 2026: आज का पंचांग, जानें नक्षत्र, योग, शुभ-अशुभ मुहूर्त
NATIONALMay 7, 20267 May 2026 Ka Rashifal: आज इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, बन रहा है धन का योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
Big breakingMay 6, 2026मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
Big breakingMay 6, 2026नगर पालिका बनेगा धमधा, उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा
